निरंकुश शराब माफियाओं को कौन पाल रहा गरिमा दसौनी
उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने आरोप लगाया है कि भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है, ना ही महिलाएँ और ना ही पत्रकार। दसौनी ने कहा की धर्मनगरी ऋषिकेश में आंवला न्यूज के संपादक योगेश डिमरी पर शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है, योगेश डिमरी को सिर पर गंभीर चोटें आई है, जबड़ा तोड़ा गया है पैर में चोट है और वो इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स अस्पताल में भर्ती है।
दसौनी ने कहा की योगेश लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी पर रिपोर्टिंग कर रहे थे, जिसका नतीजा यह हुआ की कुछ अराजक तत्वों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। दसौनी ने उत्तराखंड के पत्रकार समुदाय से योगेश के समर्थन में और शराब माफियाओं के विरोध में एक जुट होने का आह्वाहन किया है। और राज्य सरकार से निवेदन किया है कि इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
गरिमा ने कहा कि चौथे स्तंभ का दायित्व होता है समाज में चल रहे अनैतिक और अवैध कार्यों को उजागर करना अगर इस तरह से पत्रकारों पर हमला किया जाएगा तो फिर अपनी जान जोखिम में डालकर कौन पत्रकार सच जनता के सामने लाने का खतरा लेगा?
दसौनी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज उत्तराखंड का माहौल बहुत ही क्षुब्ध करने वाला है जहाँ न महिलाएँ सुरक्षित हैं और ना ही पत्रकार। दसोनी ने कहा कि यह दायित्व राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का है कि वह प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करें ताकि गुंडाराज ना पनपे।
दसोनी ने कहा कि योगेश डिमरी पर इस तरह से हमला करने वालों की जल्द से जल्द धर पकड़ होनी चाहिए और हमलावरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की कोई पुनरावृत्ति ना हो सके। गरिमा ने कहा की प्रदेश में अवैध शराब बिक्री रोकना किसका काम है ?
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास हमारा संकल्प सीएम
Latest Newst
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
-
एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
-
Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy

Leave A Reply