पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण केंद्र में
देहरादून: पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के 47वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को महिला सशक्तीकरण, जनसंचार की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार जैसे अहम विषयों पर विचार-मंथन हुआ। सहस्रधारा रोड स्थित होटल द एमराल्ड ग्रैंड में आयोजित सम्मेलन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण मुख्य अतिथि रहीं।
अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तीकरण आर्थिक स्वतंत्रता के बिना संभव नहीं है। उन्होंने रोजगार, उद्यमिता और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की समान भागीदारी को समावेशी विकास की अनिवार्य शर्त बताया। उन्होंने जनसंचार और पब्लिक रिलेशन को सरकार और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि इसके जरिए अंतिम पंक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने पीआर और कम्युनिकेशन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि जनसंचार देश के विकास की रीढ़ बन चुका है। उन्होंने कहा कि पीआरएसआई जैसी संस्थाएं सरकार और समाज के बीच संवाद को मजबूत कर लोकतंत्र को सशक्त बनाती हैं। बदलते तकनीकी दौर में उन्होंने पीआर इंडस्ट्री से नवाचार, डिजिटल माध्यमों और विश्वसनीयता पर ध्यान देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. बी.के. संजय ने उत्तराखंड के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन और आधारभूत ढांचे में उल्लेखनीय प्रगति की है और नए विकास मानक स्थापित किए हैं।
सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने प्रदान किया। सम्मान स्वीकार करते हुए डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने टेलीमेडिसिन और एयर एम्बुलेंस सेवाओं के विस्तार की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में गेल के सीईओ संदीप गुप्ता, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव मुख्यमंत्री एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, प्रो. दुर्गेश पंत, संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी सहित देशभर से आए पीआर और मीडिया जगत के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पौड़ी बनेगा हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स हब: केंद्र मंत्री मांडविया
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply