Date Filter

sports

पौड़ी बनेगा हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स हब: केंद्र मंत्री मांडविया

पौड़ी: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कंडोलिया मैदान में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि पौड़ी को हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं तथा केंद्र सरकार खेल संस्कृति को जमीनी स्तर तक मजबूत कर रही है।

डॉ. मांडविया ने कहा कि यह महोत्सव युवाओं को निष्पक्ष मंच देगा और यहां से निकले खिलाड़ी भविष्य में कॉमनवेल्थ गेम्स सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स गैप एनालिसिस के तहत पौड़ी में खेल अवसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही जोशीमठ में 8 करोड़ रुपये से सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण की जानकारी दी।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव पौड़ी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने पौड़ी को हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग के लिए आदर्श बताते हुए क्षेत्र को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने, स्विमिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना और औली को अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेल केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग रखी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us