देहरादून कोर्ट में बम धमकी से हड़कंप, सघन जांच के बाद निकली अफवाह
देहरादून: जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार सुबह अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुबह करीब 10:30 बजे नई बिल्डिंग को खाली कराकर पूरे परिसर को घेराबंदी में ले लिया और सघन जांच अभियान शुरू किया। लगभग दो घंटे की तलाशी के बाद धमकी को अफवाह करार दिया गया, जिसके बाद कर्मचारियों और वादियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई।
बताया गया कि धमकी भरा ई-मेल मंगलवार शाम अदालत की आधिकारिक आईडी पर भेजा गया था, जिसमें परिसर में सी-4 और नाइट्रेट से बने पांच बम रखे होने का दावा किया गया था। एहतियातन पुलिस ने दोनों गेट बंद कर दिए और बेसमेंट, सभी फ्लोर, छत व वॉशरूम की बारीकी से जांच की। अभियान में बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और सशस्त्र जवान शामिल रहे।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। सुरक्षा के मद्देनजर डेढ़ प्लाटून पीएसी, बुलेटप्रूफ कमांडो और चीता मोबाइल को भी लगाया गया है। अदालत के आसपास रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।
गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने सभी जिलों में अदालतों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ई-मेल के स्रोत की जांच के लिए एसटीएफ और साइबर सेल की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दून बार एसोसिएशन के चुनाव होने के कारण वकीलों ने एक दिन पहले कामकाज स्थगित रखा था, जिससे परिसर में भीड़ अपेाकृत कम रही। हालांकि जांच के दौरान अदालती कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित हुई।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हाल में उत्तरकाशी, नैनीताल और देहरादून में मिली धमकियों का पैटर्न एक जैसा है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Crosses 1,000 MW Solar Capacity Mark
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply