हरिद्वार बालगृह से तीन बच्चे लापता
हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित राजकीय बालगृह से स्कूल गए तीन बच्चे अचानक लापता हो गए। बच्चों के फरार होने की खबर उस समय सामने आई, जब अन्य बच्चों के लौटने पर बालगृह प्रशासन को उनकी संख्या कम मिली। बच्चों की अपने स्तर पर तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, रोशनाबाद बालगृह के 16 बच्चे हर दिन रावली महदूद स्थित कृपाल शिक्षण संस्थान में पढ़ने जाते हैं। सोमवार को सभी बच्चे स्कूल गए थे, लेकिन दोपहर में जब वे लौटे, तो तीन बच्चे गायब पाए गए। बालगृह के कर्मचारियों ने तुरंत स्कूल जाकर जांच की, जिससे पता चला कि तीनों बच्चे स्कूल से ही गायब हो गए थे।
प्रशासन ने पहले अपने स्तर पर बच्चों की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मंगलवार को पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अधीक्षक प्रशांत कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और टीमें बच्चों की तलाश में जुटी हुई हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि लापता बच्चों में से एक मुरादाबाद का रहने वाला है, जबकि अन्य दो के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। तीनों बच्चे करीब एक साल से बालगृह में रह रहे थे और उन्हें भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू कर यहां लाया गया था।
थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस की कई टीमें बच्चों की तलाश में जुटी हैं, और जल्द ही उनके बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
USD 200 mln ADB Loan to Improve Urban Services in Uttarakhand
Latest Newst
-
भीमताल में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी यूनुस गिरफ्तार
-
नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को प्रस्ताव भेजे जाएंगे: डॉ. धन सिंह रावत
-
सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक लंबित आदेश जारी करें
-
उत्तराखंड में मॉक ड्रिल, कल सभी मोबाइल पर आएगा टेस्ट अलर्ट
-
Global Gathering Marks Three Timeless Legacies at Heartfulness HQ
-
SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli

Leave A Reply