Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एटीएस तैनात

देहरादून: उत्तराखंड में न्यायालयों को मिल रही धमकियों के बीच अब उत्तराखंड हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया और हाईकोर्ट सहित सभी जिला न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था तत्काल प्रभाव से कड़ी कर दी गई। परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS), बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को तैनात किया गया है।

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय को ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और कोर्ट परिसर के साथ आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

धमकी भरे ई-मेल में ड्रोन के माध्यम से हाईकोर्ट और जिला न्यायालयों को निशाना बनाने की बात कही गई है। खतरे को देखते हुए प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है।

मामले की जांच एसटीएफ केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कर रही है। शुरुआती जांच में कुछ आईपी एड्रेस भारत से बाहर के पाए गए हैं, जिन्हें गंभीरता से खंगाला जा रहा है।

मल्लीताल कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक न्यायालय परिसरों में हाई अलर्ट जारी रहेगा और सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us