Date Filter

Uttarakhand

पौड़ी से बजट संवाद की शुरुआत, जनता के सुझावों से बनेगा प्रदेश का बजट

पौड़ी: प्रदेश सरकार आगामी बजट को जनसहभागिता के आधार पर तैयार कर रही है। रांसी स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे।

कार्यक्रम में किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित उत्तराखंड का रोडमैप है, जिसे पारदर्शी और सहभागी प्रक्रिया से तैयार किया जा रहा है।

संवाद में ग्रामीण विकास, सोलर प्लांट, पंचायत सशक्तिकरण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे सुझाव मिले। शहरी क्षेत्रों के लिए संसाधन वृद्धि, पार्किंग और आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

कृषि क्षेत्र में पर्वतीय खेती, कोल्ड स्टोरेज और प्रसंस्करण केंद्रों की स्थापना, जबकि उद्योग क्षेत्र में एमएसएमई को सब्सिडी और स्थानीय उत्पाद आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग उठी। महिला सशक्तिकरण, होमस्टे प्रोत्साहन और स्वरोजगार को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राप्त सुझावों को गंभीरता से परखा जाएगा और आगामी बजट में यथासंभव शामिल किया जाएगा, ताकि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us