उत्तराखंड ने केंद्र सरकार के समक्ष पेश की स्वास्थ्य क्षेत्र में शानदार उपलब्धियाँ
देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने भाग लिया। उत्तराखंड की ओर से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई प्रगति और उपलब्धियों का विस्तार से प्रस्तुतिकरण किया।
बैठक में टीबी और खसरा-रूबेला उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM), तथा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त निधियों के प्रभावी उपयोग की समीक्षा की गई।
डॉ. रावत ने बताया कि उत्तराखंड में 100 दिवसीय तीव्र टीबी उन्मूलन अभियान को जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है, विशेषकर आदिवासी और संवेदनशील क्षेत्रों में लक्ष्य आधारित कार्यवाही से सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने राज्य में टीबी नियंत्रण को लेकर की जा रही योजनाओं और उनके प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
इसके साथ ही डॉ. रावत ने PM-ABHIM के अंतर्गत राज्य में हो रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना के विकास, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के उन्नयन, रोग निगरानी प्रणाली के विस्तार और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण पर विशेष फोकस कर रही है।
खसरा और रूबेला उन्मूलन अभियान के तहत उत्तराखंड की प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण, बेहतर केस ट्रैकिंग और विभागीय समन्वय से राज्य इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
डॉ. रावत ने कोरोना की संभावित चुनौतियों को देखते हुए राज्य की तैयारियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सप्लाई नेटवर्क को मजबूत किया गया है, जरूरी दवाओं का पर्याप्त भंडारण किया गया है और स्वास्थ्यकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने उत्तराखंड समेत सभी राज्यों द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ज़ोर दिया कि प्रारंभिक जांच, अधिक NAAT परीक्षण, पोषण योजनाओं का व्यापक क्रियान्वयन और नियमित समीक्षा से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
बैठक के अंत में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए राज्य से स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार और नवाचार जारी रखने का आग्रह किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए उत्तराखंड में बनेगा विशेष प्रशिक्षण केंद्र : मुख्यमंत्री
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply