खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
पौड़ी गढ़वाल: खिर्सू क्षेत्र के ग्वाड़–कोठगी गांवों में आयोजित ऐतिहासिक कठबद्दी मेला इस वर्ष कोठगी में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। भगवान घंडियाल देवता को समर्पित इस मेले में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कुल देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
रविवार को देव पूजन से मेले की शुरुआत हुई, जबकि रातभर ढोल-दमाऊं, जागरण और देव मंडाण से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सोमवार सुबह देव स्नान और विधिवत पूजा के बाद कठबद्दी की पारंपरिक रस्म निभाई गई। इस अनूठी परंपरा में बाबला घास की रस्सी पर काठ के पुतले को सरकाया जाता है, जिसमें ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।
पंचायत चौक में पारंपरिक वेशभूषा में सजी कठबद्दी को रस्सियों के सहारे करीब 300 मीटर तक खिसकाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और जयकारों से माहौल गूंज उठा।
मेले में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रवासियों की भी भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मेले को क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसे वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की बात कही।
कठबद्दी मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि गढ़वाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आपसी एकता और परंपराओं को जीवंत रखने का एक सशक्त माध्यम भी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply