देहरादून में 560 अवैध निर्माण चिह्नित, एक सप्ताह बाद निगम करेगा ध्वस्त
रिस्पना के किनारों पर चिह्नित किए गए अवैध निर्माण के विरुद्ध नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की भूमि पर वर्ष 2016 के बाद किए गए कब्जों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। एनजीटी के निर्देश पर निगम की ओर से रिस्पना नदी के किनारे 27 बस्तियों का सर्वे कर 560 अतिक्रमण चिह्नित किए गए है।
जिनमें एमडीडीए और मसूरी नगर पालिका की भूमि भी शामिल है।
एनजीजी के निर्देश पर नगर निगम ने काठबंगला बस्ती के निकट से मोथरोवाला तक करीब 13 किमी दूरी पर रिस्पना के किनारे स्थित 27 मलिन बस्तियों में सर्वे किया। जहां वर्ष 2016 के बाद किए गए निर्माण को चिह्नित किया गया। मलिन बस्ती के संबंध में अध्यादेश लागू किए जाने के बाद नियमानुसार वर्ष 2016 के बाद के निर्माण अवैध माने गए हैं।
सर्वे के दौरान निगम ने कुल 560 अतिक्रमण चिह्नित किए। सर्वे की रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। साथ ही बुधवार को निगम की ओर से अपनी भूमि पर चिह्नित अतिक्रमण के विरुद्ध नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अतिक्रमण हटाने को लेकर एक सप्ताह का समय दिया गया है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इसमें ज्यादातर कब्जे एमडीडीए की भूमि पर बताए जा रहे हैं।रिस्पना रिवर फ्रंट योजना के लिए एमडीडीए को दी जा रही खाली जमीन पर धड़ल्ले से कब्जे किए गए। कुल 560 में से 400 के करीब कब्जे इसी भूमि पर चिह्नित किए गए। राजपुर से सटे क्षेत्र में करीब 12 अतिक्रमण नगर पालिका मसूरी की भूमि पर हैं। इस संबंध में निगम की ओर से उन्हें जानकारी दी गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड हाईकोर्ट IDPL में खोल सकता है ऋषिकेश बेंच
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply