देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, भाजपा नेता समेत तीन पर केस
चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक वीभत्स घटना सामने आई है। एक सहेली की मेहंदी रस्म में शामिल होने गई 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
आरोपियों ने छात्रा के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसे बेरहमी से पीटा और उसका फोन भी छीन लिया। दरिंदे उसे निर्वस्त्र कर, हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने देर रात छापेमारी कर पीड़िता को कमरे से मुक्त कराया और अस्पताल पहुँचाया।
पीड़िता के पिता 70 वर्ष के हैं और कमर से नीचे लकवाग्रस्त (अशक्त) होने के कारण चल नहीं सकते। छात्रा खुद आइसक्रीम बेचकर घर का खर्च और पिता के इलाज का जिम्मा उठा रही थी। कोतवाली में बिलखते हुए पिता ने कहा, "मेरी मासूम बेटी ही मेरा सहारा थी। मुझे बस एक बार उन दरिंदों के सामने ले चलो, मैं उनका खून पीना चाहता हूँ।"
चंपावत पुलिस ने विनोद सिंह रावत, नवीन सिंह और पूरन सिंह रावत (भाजपा नेता) के विरुद्ध POCSO और बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के अनुसार, आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
इस घटना से पूरे जिले में तनाव और गुस्सा है। बुधवार को कोतवाली परिसर में ही पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसे पुलिस ने मुश्किल से शांत कराया। स्थानीय लोग दोषियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
Latest Newst
-
Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
-
स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
-
देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, भाजपा नेता समेत तीन पर केस
-
खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
-
उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
-
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
-
उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
-
ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर
-
रुड़की में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने मजदूरों पर बरसाईं गोलियां
-
Starlink Internet to Boost SDRF Rescue Operations in Uttarakhand
-
भीमताल में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी यूनुस गिरफ्तार
-
नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को प्रस्ताव भेजे जाएंगे: डॉ. धन सिंह रावत
-
सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक लंबित आदेश जारी करें
-
उत्तराखंड में मॉक ड्रिल, कल सभी मोबाइल पर आएगा टेस्ट अलर्ट
-
Global Gathering Marks Three Timeless Legacies at Heartfulness HQ
-
SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार

Leave A Reply