Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए परिवहन विभाग बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब हल्द्वानी में भी मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जिससे वाहनों की निगरानी व्यवस्था अधिक प्रभावी और तेज हो सकेगी।

प्रदेश में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) पहले से ही अनिवार्य किया जा चुका है और सभी वाहनों की निगरानी देहरादून स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से की जा रही है। अब बढ़ते वाहनों और निगरानी के दायरे को देखते हुए इस व्यवस्था का विकेंद्रीकरण किया जा रहा है।

नए सिस्टम के तहत हल्द्वानी में मिनी कंट्रोल रूम स्थापित होने से रियल टाइम ट्रैकिंग, ओवरस्पीडिंग, रूट से विचलन और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी। खासतौर पर स्कूल बसों, वाणिज्यिक और सार्वजनिक परिवहन वाहनों की सुरक्षा में इससे बड़ा सुधार आएगा।

परिवहन विभाग के अनुसार, देहरादून में चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के पूरा होते ही हल्द्वानी में मिनी कंट्रोल रूम बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार अन्य जिलों में भी ऐसे केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं।

अपर आयुक्त परिवहन एस.के. सिंह ने बताया कि इस पहल से प्रदेश में वाहन निगरानी प्रणाली अधिक पारदर्शी, आधुनिक और प्रभावी बनेगी, जिससे सड़क सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
  • उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
  • उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
  • ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर
  • रुड़की में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने मजदूरों पर बरसाईं गोलियां
  • Starlink Internet to Boost SDRF Rescue Operations in Uttarakhand
  • भीमताल में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी यूनुस गिरफ्तार
  • नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को प्रस्ताव भेजे जाएंगे: डॉ. धन सिंह रावत
  • सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक लंबित आदेश जारी करें
  • उत्तराखंड में मॉक ड्रिल, कल सभी मोबाइल पर आएगा टेस्ट अलर्ट
  • Global Gathering Marks Three Timeless Legacies at Heartfulness HQ
  • SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
  • Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
  • राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
  • चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
  • IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
  • Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
  • उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर

Stay Connected With Us

Subscribe Us