सावधान! पुलिस की है सोशल मीडिया पर बाज़ नज़र
देहरादून पुलिस ने गत छह महीनों में सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचारों और आपत्तिजनक पोस्टों से संबंधित 21 प्राथमिकी दर्ज की हैं।
पुलिस ज़िले में शांति सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही है और ऐसे पोस्टों पर संज्ञान ले रही है जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भ्रामक समाचार और आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किए जाते हैं। जिले के विभिन्न थानों में 21 प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें अकेले 11 मामलों में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए आपत्तिजनक बयान और वीडियो अपलोड करने के लिए दर्ज की गईं।
भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गईं है। पुलिस के मुताबिक़ सभी दोषियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
भ्रामक समाचार सामग्री/आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यदि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट के कारण किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी भी अग्रेषित पोस्ट को बिना सत्यापन के साझा न करें और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी सहायता मांगी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
डोईवाला क्षेत्र में कोई प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण, टॉउनशिप योजना नहींः मुख्य नगर नियोजक
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply