Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड को 1350 मेगावाट थर्मल पावर का तोहफा, बिजली संकट से मिलेगी राहत

उत्तराखंड को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। केंद्र सरकार ने राज्य को कोल ब्लॉक आवंटित किया है, जिससे 1350 मेगावाट थर्मल पावर का उत्पादन होगा। इससे राज्य की बिजली जरूरतें पूरी होंगी और बिजली संकट से राहत मिलेगी।

फिलहाल उत्तराखंड की बिजली मांग गर्मियों में 2800 मेगावाट तक पहुंच जाती है, जबकि राज्य का खुद का उत्पादन 1400 मेगावाट के आसपास है। इस नई थर्मल पावर योजना से बिजली की कमी पूरी करने और राज्य को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लिए कोल ब्लॉक की मांग की थी, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब सरकार निजी कंपनियों के साथ करार कर बिजली उत्पादन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी।

पहले राज्य सरकार टीएचडीसी के साथ मिलकर थर्मल पावर प्रोजेक्ट पर काम करना चाहती थी, लेकिन केंद्र की आपत्तियों के बाद अब अन्य कंपनियों से सस्ती बिजली उत्पादन के लिए करार किया जाएगा।

उत्तराखंड में 25 वर्षों से थर्मल पावर प्रोजेक्ट की जरूरत महसूस की जा रही थी। दिवंगत सीएम एन.डी. तिवारी ने इसे लेकर पहल की थी, लेकिन बाद की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब सीएम धामी के प्रयासों से यह सपना साकार होने जा रहा है।

ऊर्जा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार, थर्मल पावर के जुड़ने से उत्तराखंड जल्द ही पावर सरप्लस राज्य बन सकता है। इससे न केवल बिजली संकट खत्म होगा, बल्कि औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us