आपदा से लड़ने के लिए उत्तराखण्ड हुआ तैयार, 1480 करोड़ की योजना स्वीकृत
केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को आपदा प्रबंधन के सुदृढ़ीकरण के लिए 1480 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में आपदा के प्रभाव को कम करना और राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, जो कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है, इस परियोजना के माध्यम से आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने में सक्षम होगा। यह धनराशि विश्व बैंक की सहायता से संचालित "उत्तराखण्ड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एण्ड रेजीलियेंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर)" के तहत प्रदान की गई है।
परियोजना के तहत 45 सेतुओं का निर्माण और सुदृढ़ीकरण, 8 सड़क सुरक्षात्मक उपाय, 10 आपदा आश्रय गृहों का निर्माण, 19 अग्निशमन केंद्रों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण, राज्य आपदा प्रतिवादन बल के लिए प्रशिक्षण केंद्रों का निर्माण तथा वनाग्नि नियंत्रण के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे।
परियोजना के ऋण समझौते पर 16 दिसंबर 2024 को केंद्र सरकार, उत्तराखण्ड सरकार और विश्व बैंक के बीच हस्ताक्षर किए गए। यह 5 वर्षीय परियोजना आपदा प्रबंधन के साथ-साथ रिस्पांस टाइम को कम करने में मददगार साबित होगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन की आधारशिला को मजबूत करेगी और राज्य को आपदा से निपटने के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
"Shiksha Se Udaan: Empowering Dreams of Dropout and Underprivileged Girls"
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply