Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां

देहरादून: उत्तराखंड में ट्रैकिंग रूट पर मौजूद पारंपरिक छानियों को अब इको-हट्स के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन और वन विभाग मिलकर इस योजना पर काम करेंगे। पहले चरण में पौड़ी गढ़वाल के दूधातोली-बिनसर और देहरादून के जौनसार क्षेत्र स्थित नागथात के झुलका डांडा ट्रैक पर स्थानीय छानियों को इको-हट्स में बदला जाएगा। सफल संचालन के बाद इस मॉडल को राज्य के अन्य ट्रैकिंग रूट्स पर भी लागू किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के मुताबिक इको-हट्स में बायो-टॉयलेट, जल उपचार और कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि पहाड़ और जंगलों की स्वच्छता बनी रहे। सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इन इको-हट्स का संचालन स्थानीय युवाओं के समूह करेंगे, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

योजना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराना और पलायन रोकना है। साथ ही, ट्रैकिंग रूट्स पर पर्यटकों को नियंत्रित और सुरक्षित रात्रि विश्राम की सुविधा भी मिल सकेगी। लोगों को होमस्टे अनुदान योजना के तहत पर्यटन विभाग की ओर से सहायता दी जाएगी।

पारंपरिक छानियां हिमालयी संस्कृति की पहचान मानी जाती हैं। पत्थर, लकड़ी और घास से बने ये अस्थायी आवास चारागाहों और बुग्यालों के बीच बनाए जाते हैं, जहां ग्रामीण परिवार अप्रैल से अक्तूबर तक पशुओं के साथ रहते हैं। सरकार का मानना है कि यह पहल ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us