धामी सरकार की प्राथमिकता हिमालय संरक्षण, नवंबर में होगा आपदा प्रबंधन सम्मेलन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार हिमालय संरक्षण को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल पर्वतमालाएं नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप का जीवन स्रोत है।
आईआरडीटी सभागार में आयोजित हिमालय दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, अनियंत्रित विकास और संसाधनों का दोहन हिमालय के लिए गंभीर खतरा है। ग्लेशियरों का पिघलना भविष्य में जल संकट और पारिस्थितिकीय असंतुलन का बड़ा कारण बन सकता है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है और आगामी नवंबर में जलवायु परिवर्तन पर ‘विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। साथ ही डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, ग्लेशियर रिसर्च सेंटर, जल स्रोत संरक्षण अभियान और जनभागीदारी कार्यक्रमों के जरिए संरक्षण कार्य जारी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि "डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम" से 72 टन कार्बन उत्सर्जन कम करने में सफलता मिली है। उन्होंने सतत पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदाय के पारंपरिक ज्ञान को संरक्षण नीति में शामिल करने की बात कही।
इस मौके पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि लगातार बढ़ती आपदाएं मानूसन काल को भयावह बना रही हैं और हिमालय की रक्षा के लिए नए सिरे से सोच जरूरी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Central Team Surveys Tharali, ₹1,150 Cr Damage Reported
Latest Newst
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Leave A Reply