Date Filter

Uttarakhand

पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स

देहरादून/पौड़ी: उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी को राज्य में व्यावसायिक शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां उद्योगों और बाजार की मांग के अनुरूप रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि अगले शैक्षिक सत्र से BTech, BEd, MBA और MCA जैसे प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। यहां प्रयोगशालाएं, छात्रावास, ऑडिटोरियम और प्राचार्य आवास जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। साथ ही ओपन जिम और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए वाद्य यंत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस दौरान डॉ. रावत ने “शौर्य दीवार” का अनावरण और पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। उन्होंने वार्षिक पत्रिका ‘बनास’ और रसायन विज्ञान पुस्तक का विमोचन भी किया। छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा मंत्री ने पैठाणी और आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं और राहु मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us