मंत्री पुत्र पर अवैध कटान का मुकदमा, संरक्षित पेड़ काटने का आरोप
भाजपा के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पुत्र पीयूष अग्रवाल पर संरक्षित प्रजाति के पेड़ों की अवैध कटान का आरोप लगा है। उनके रिसॉर्ट निर्माण के लिए संरक्षित प्रजाति के दो खैर समेत कुल 26 पेड़ काटे गए। इस पर लालढांग रेंज के वन विभाग ने पीयूष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच में पता चला कि निजी भूमि पर रिसॉर्ट निर्माण के लिए पेड़ों की कटान की गई। इनमें छूट प्रजाति के 24 पेड़ और संरक्षित प्रजाति के दो पेड़ शामिल हैं। जेसीबी के उपयोग और निर्माण कार्य से क्षेत्र के पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की संभावना है।
पीयूष अग्रवाल का कहना है कि उनके पास पेड़ कटान की अनुमति है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर कुछ गलत हुआ है तो वे जुर्माना भरने के लिए तैयार हैं।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएफओ कोटद्वार आकाश गंगवार ने पुष्टि की कि भू स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह मामला भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है, खासकर निकाय चुनाव के बीच। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलने की तैयारी कर ली है। वन विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद पार्टी के भीतर भी सरगर्मी बढ़ गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
DM Cracks Down on Construction Norm Violations, QRT Formed
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply