कैबिनेट बैठक में सड़क सुधार और महंगाई पर CM धामी के सख्त निर्देश

IMG-20260825-WA0003

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश की सड़कों के सुधार और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सरकार ने मानसून के बाद सड़क मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने और बाजार में कालाबाजारीजमाखोरी पर सख्ती के निर्देश दिए।

मानसून के बाद शुरू होंगे सड़क सुधार कार्य

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और अन्य संबंधित विभागों को सड़कों के सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। मानसून खत्म होते ही सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया समय से पूरी करने को कहा गया है।

पीएमजीएसवाई की पुरानी सड़कों के सुधार के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने और शहरी क्षेत्रों में नगर निगमों, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को सड़क सुधार के लिए संसाधन देने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अक्टूबर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे।

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर निगरानी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार कीमतों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के जरिए कीमतें बढ़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।í

अधिकारियों को बाजारों का नियमित निरीक्षण करने, स्टॉक और कीमतों की जांच करने तथा मांग-आपूर्ति पर नजर रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आम जनता से अधिक कीमत वसूलने या कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो