हिमालय दिवस पर CM धामी की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
mount Nanda Devi peak, one of the best mounts in Indian Himalaya mountain, seen from Joshimath Auli, Uttarakhand, India, panoramic view
देहरादून: हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हिमालय परिषद के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने हिमालय संरक्षण, संवर्धन और सतत विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट व्यक्तित्वों को हर वर्ष ‘हिमालय विभूति सम्मान’ देने की घोषणा की।
CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा। विकास के साथ जंगल, नदियों और पहाड़ों की धारण क्षमता का संरक्षण जरूरी है।
उन्होंने जलवायु परिवर्तन, ग्लेशियरों, भूस्खलन, वनाग्नि और जल स्रोतों पर बढ़ते संकट का जिक्र करते हुए हिमालय संरक्षण में जनभागीदारी को जरूरी बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 सितंबर के बुग्याल दिवस से 9 सितंबर के हिमालय दिवस तक ‘हिमालय दिवस सप्ताह’ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े पोस्टरों और ‘विज्ञान संप्रेषण’ पत्रिका के वार्षिकांक का भी विमोचन किया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
