अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ

file_00000000a98c820884f4cebfc67dbf45

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का शुभारंभ किया और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 वरिष्ठ नागरिकों व 5 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से सितंबर माह की पेंशन राशि जारी करते हुए 9,93,886 पेंशनरों को ₹147 करोड़ 34 लाख 53 हजार का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन परिवार के संस्कार, अनुभव और सुरक्षा के आधार हैं। प्रदेश के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक का सम्मान, सुरक्षा और सुविधा सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में वरिष्ठ नागरिकों को ₹1,500 मासिक पेंशन दी जा रही है और पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन का लाभ मिलता है। राज्य में वृद्धाश्रमों की सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love