खटीमा में गूंजा जनजातीय संस्कृति का रंग, 18 राज्यों के कलाकारों ने बांधा समां

file_00000000b9e882118bab9d4a30d7e00b

खटीमा: थारू जनजाति की धरती खटीमा में पहली बार उत्तराखंड आदि रंगोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम के साथ संयुक्त रूप से किया।

खटीमा मुख्य चौक से आयोजन स्थल तक निकाले गए भव्य रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 18 राज्यों से पहुंचे जनजातीय कलाकारों ने विभिन्न लोक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी परंपराओं की झलक दिखाई। मुख्यमंत्री धामी भी ढोल-दमाऊ की थाप पर कलाकारों के साथ झूमते और ढोल बजाते नजर आए।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने खटीमा के एकलव्य विद्यालय के आधुनिकीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। आयोजन स्थल पर स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए, जहां थारू समेत अन्य समुदायों के स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इससे पहले आदि रंगोत्सव का आयोजन देहरादून में होता था, लेकिन पहली बार इसे खटीमा में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जनजातीय संस्कृति, लोक कला और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय मंच मिलता है। समारोह में आगे स्टार कलाकार श्वेता माहरा और लोक गायिका माया उपाध्याय भी प्रस्तुति देंगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love