उत्तराखंड में 8 से 10 अक्टूबर तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए लगेंगे विशेष बूथ कैंप

IMG-20261007-WA0034

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची को अपडेट करने और पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्री-एसआईआर और एसआईआर से पहले की मतदाता सूची का मौजूदा सूची से मिलान करेंगे। इसके आधार पर उन मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार की जाएगी, जिनके नाम पुरानी सूची में थे लेकिन वर्तमान सूची में नहीं हैं।

12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। पात्र पाए जाने वाले लोगों से मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। इसमें वे लोग भी शामिल होंगे, जो 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं।

अभियान में बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य भी शामिल होंगे। सत्यापन के बाद तैयार बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की जाएगी, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका मिल सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love