उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का टेस्ट सायरन

IMG_0bcab5a8-93fc-4929-9ac4-10ae39531bbc

देहरादून: उत्तराखंड में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की जांच और जनजागरूकता के लिए अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन बजाया जाएगा। यह वास्तविक भूकंप की चेतावनी नहीं होगी, बल्कि सिस्टम के नियमित परीक्षण के लिए होगा।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आपदा प्रबंधन विभाग को व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित हैं। अतिरिक्त सेंसर लगाने की प्रक्रिया भी जारी है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को चमोली के थराली क्षेत्र में आए 4.9 तीव्रता के भूकंप के दौरान भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली ने काम किया था। लोगों को भूदेव ऐप और सायरन के जरिए समय से पहले चेतावनी मिली।

हर महीने होने वाले परीक्षण के दौरान भूदेव ऐप पर भी टेस्ट अलर्ट, वाइब्रेशन और बीप की आवाज मिलेगी। यूएसडीएमए ने लोगों से भूदेव और सचेत ऐप अपडेट रखने तथा उन्हें लोकेशन की अनुमति देने की अपील की है।

अपील: 9 तारीख को सुबह 11 बजे सायरन सुनाई देने पर घबराएं नहीं। यह केवल भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का नियमित परीक्षण होगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

Spread the love