चारधाम यात्रा ने तोड़ा 2023 का रिकॉर्ड, 56 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

1200-675-26497657-thumbnail-16x9-hjj

देहरादून: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 56,18,497 के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही वर्ष 2023 में दर्ज सर्वाधिक श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यात्रा ने नया कीर्तिमान बनाया है।

केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए इस वर्ष देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के प्रति बढ़ते आकर्षण और आस्था को दर्शाती है।

राज्य सरकार के अनुसार, चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य, यातायात, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, आवास और आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और एसडीआरएफ के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि देवभूमि आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु सरकार के लिए अतिथि है। उन्होंने यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों, स्थानीय निकायों, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों के योगदान की सराहना की।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love