उत्तराखंड में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 29 हजार MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार

IMG_20261008_193219

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को 7वें CII उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए नियामक नहीं, बल्कि सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही है। सरकार का लक्ष्य निवेश और रोजगार के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और सरल व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे करीब 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘निवेश मित्र’ व्यवस्था और सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत किया गया है।

उन्होंने बताया कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की व्यवस्था की गई है। ऊधमसिंह नगर के खुरपिया में करीब 1,002 एकड़ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। वहीं, चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में औद्योगिक पार्क विकसित करने की दिशा में भी काम चल रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि बेहतर सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी से राज्य में निवेश का माहौल मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान में उत्तराखंड को ‘टॉप अचीवर्स’ श्रेणी मिली है। उन्होंने निवेशकों और उद्योगपतियों से राज्य में निवेश कर रोजगार सृजन में भागीदार बनने का आह्वान किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love