देहरादून में नाबार्ड के ‘सेब महोत्सव 3.0’ का शुभारंभ, FPO को मजबूत बनाने पर जोर

IMG_20261008_194321

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को देहरादून स्थित नाबार्ड शाखा कार्यालय में ‘सेब महोत्सव 3.0’ का शुभारंभ किया। महोत्सव में नाबार्ड से वित्तपोषित किसान उत्पादक संगठनों (FPO) ने सेब, कीवी, सब्जियों समेत विभिन्न कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।

मुख्य सचिव ने FPO प्रतिनिधियों और किसानों से बातचीत कर उनके उत्पादों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि FPO को केवल किसानों को जोड़ने तक सीमित न रखते हुए मजबूत, आत्मनिर्भर और टिकाऊ संस्थाओं के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कृषि और बागवानी उत्पादों के लिए बेहतर बाजार, ब्रांडिंग और उचित मूल्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही शीत भंडारण सुविधाओं के विस्तार, उत्पादों की ट्रेसेबिलिटी और जैविक प्रमाणन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि FPO को मजबूत बनाने के लिए नाबार्ड और राज्य सरकार की योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने सरकार, नाबार्ड, विभागों, FPO और किसानों के सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड के कृषि-बागवानी उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love