उत्तराखंड में IISER-AIIA स्थापना को केंद्र का आश्वासन, नेशनल हाईवे पर भी होगा विचार

IMG_20261112_205834

देहरादून: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा, आयुर्वेद चिकित्सा और सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को सकारात्मक संकेत मिले हैं। केंद्र सरकार ने प्रदेश में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के प्रस्तावों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। वहीं, उत्तरकाशी-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रस्ताव पर भी विचार होगा।

मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2026 में उत्तराखंड में IISER स्थापित करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में केंद्रीय संस्थानों के विस्तार के दौरान इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

वहीं, ऊधमसिंह नगर के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में AIIA की स्थापना के प्रस्ताव पर केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि राज्य सरकार का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और निर्धारित मानकों के अनुसार इस पर विचार किया जाएगा।

इसके अलावा उत्तरकाशी-कमद-अयारखाल-बूढ़ाकेदार-चमियाला-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रस्ताव पर भी नीति को अंतिम रूप दिए जाने के बाद विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इनके क्रियान्वयन से प्रदेश में शिक्षा, शोध, आयुर्वेद चिकित्सा और सड़क सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love