Date Filter

Uttarakhand

साइबर अटैक के बाद प्रमुख विभागों की वेबसाइटें फिर से शुरू



स्टेट डाटा सेंटर में आए मालवेयर के कारण अस्थायी रूप से बंद की गई प्रमुख विभागों की वेबसाइटों को रविवार को फिर से चालू कर दिया गया है। “अपनी सरकार,” “ई-ऑफिस,” “ई-रवन्ना पोर्टल,” और “चारधाम पंजीकरण” जैसी प्रमुख साइट्स को अब सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इससे पहले, शनिवार को “सीएम हेल्पलाइन” को भी पुनः चालू कर दिया गया था।

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को स्टेट डाटा सेंटर में मालवेयर के कारण उत्तराखंड शासन की कई महत्वपूर्ण वेबसाइटें अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान से देहरादून लौटने के बाद शनिवार को एनआईसी, आईटीडीए, और पुलिस विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी, जिसमें उन्होंने सोमवार तक सभी साइट्स को फिर से चालू करने के निर्देश दिए थे।

आईटीडीए की निदेशक निकिता खंडेलवाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत सभी प्रमुख साइट्स को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को “सीएम हेल्पलाइन” और “स्टेट पोर्टल” जैसी सुविधाओं को भी पुनः चालू किया गया था, जबकि आज “अपनी सरकार,” “ई-ऑफिस,” “ई-रवन्ना पोर्टल,” और “चारधाम रजिस्ट्रेशन” सहित सभी सेवाओं को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई भी डाटा हानि नहीं हुई है, और सभी डाटा सुरक्षित हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि “सीएम हेल्पलाइन” में पिछले दो दिनों में लगभग 2034 कॉल्स आईं, जिनमें से 1879 को रिकॉर्ड कर लिया गया है, और इनमें से 600 से अधिक शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us