भूमाफियाओं पर कसेगा शिकंजा, भू-कानून उल्लंघन पर सख्त हुई सरकार
उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त कदमों के बाद भूमाफियाओं में खलबली मची हुई है। भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदने वालों पर सरकार ने शिकंजा कसते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन अब तक 434 से अधिक मामलों में केस दर्ज कर चुका है, जबकि दर्जनभर जमीनें सरकार में निहित की जा चुकी हैं।
हाल के घटनाक्रम में भूमाफिया और राज्य से बाहर के लोग, जो अवैध रूप से जमीनें खरीद चुके हैं, अब इन जमीनों को स्थानीय निवासियों को बेचने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार ने स्थानीय जनता को सतर्क करते हुए कहा है कि ऐसी विवादित जमीनें खरीदने से बचें, क्योंकि ये जमीनें अंततः सरकार में निहित होंगी।
राजस्व विभाग के अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य के बाहर के लोगों द्वारा भू-कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की रजिस्ट्री को अब जिला स्तर पर कड़ी निगरानी में किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों को भी चेतावनी दी गई है कि वे ऐसी जमीनें न खरीदें, जिन पर कानून का उल्लंघन हुआ हो।
विवादित जमीनें खरीदने पर स्थानीय निवासियों को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि ऐसी जमीनें सरकार में निहित कर ली जाएंगी। इसके साथ ही, कानूनी उलझनों में फंसने का खतरा भी रहेगा। इस स्थिति से बचाने के लिए सरकार ने जिला स्तर पर रजिस्ट्रियों की कड़ी निगरानी शुरू की है, जहां जमीनों की वैधता और उनके खरीदने के उद्देश्य की जांच की जा रही है।
भू-कानून के उल्लंघन के मामलों में एसडीएम कोर्ट में सुनवाई तेज कर दी गई है, ताकि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो सके उन्होंने यह भी कहा कि जिन जमीनों को खरीदी का प्रयोजन सिद्ध नहीं होता, उन्हें सरकार में निहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, अगर ऐसी जमीनें राज्य के लोगों को बेची भी जाती हैं, तो भी कार्रवाई जारी रहेगी।
सीएम धामी की सख्ती का असर साफ नजर आ रहा है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भू-कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे विवादित जमीनों से दूर रहें और अपने वित्तीय और कानूनी हितों को सुरक्षित रखें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून लैब को मिला एनएबीएल सर्टिफिकेट, वैश्विक स्तर पर मान्य होगी जांच रिपोर्ट
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply