Date Filter

Science

देहरादून लैब को मिला एनएबीएल सर्टिफिकेट, वैश्विक स्तर पर मान्य होगी जांच रिपोर्ट

उत्तराखंड के औषधि क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। राज्य औषधि विश्लेषणशाला, देहरादून को राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) द्वारा प्रमाणित किया गया है। अब इस लैब की जांच रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त होगी।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि यह लैब अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है और दवाओं, कॉस्मेटिक और मेडिकल डिवाइस की जांच के लिए समर्पित है। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस लैब में प्रति वर्ष 2,000 सैंपल की जांच की क्षमता है।

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि लैब में एचपीएलसी, यूवी/विजुअल फोटो, एफटीआईआर और जीसीएचएस जैसे आधुनिक उपकरण लगे हैं, जो जांच की सटीकता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देते हैं। इस प्रयोगशाला में पांच उप-लैब बनाए गए हैं: रसायन परीक्षण लैब, माइनर लैब, मेजर लैब, कॉस्मेटिक लैब और माइक्रोबायोलॉजी लैब।

यह उत्तराखंड में रुद्रपुर के बाद दूसरी एनएबीएल प्रमाणित लैब है। पहले रुद्रपुर लैब पर बोझ अधिक था, लेकिन देहरादून लैब के शुरू होने से प्रदेश में नकली दवाओं और मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान को बल मिला है।

लंबे समय से ड्रग इंस्पेक्टरों की कमी से जूझ रहे विभाग को 18 नए इंस्पेक्टर मिले हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ग्रेड-2 के रिक्त 19 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि नए इंस्पेक्टरों के आने से विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

एनएबीएल प्रमाणपत्र मिलने के बाद देहरादून लैब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह कदम राज्य के फार्मा सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा। अब उत्तराखंड से दवा कंपनियों को निर्यात के लिए सैंपल टेस्टिंग हेतु अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशन में शुरू की गई इस लैब ने अब तक 3,000 से अधिक नमूनों की जांच की है। यह लैब ऑनलाइन प्रमाणन सुविधा से भी सुसज्जित है, जिससे इसे देश और दुनिया में विश्वसनीयता और मान्यता प्राप्त हुई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us