Date Filter

Uttarakhand

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने मोहा मन, पीएम मोदी ने किया अभिवादन

गणतंत्र दिवस परेड 2025 के दौरान कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ने सभी का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांकी को देखते ही हाथ हिलाकर इसे अभिवादन किया, जिससे उत्तराखंड राज्य की सांस्कृतिक और साहसिक पहचान को लेकर उनका स्नेह साफ झलका। परेड में मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी झांकी का ताली बजाकर स्वागत किया।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में 15 राज्यों की झांकियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें उत्तराखंड की झांकी का थीम “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” था। झांकी ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन को बखूबी प्रदर्शित किया।

उत्तराखंड की झांकी के अग्रभाग में पारंपरिक वेशभूषा में एक महिला को ऐपण कला बनाते हुए दिखाया गया, जो राज्य की पहचान है। इस कला में चावल के आटे और गेरू का उपयोग कर पूजा स्थलों और घरों की सजावट की जाती है। वहीं झांकी के मुख्य हिस्से में साहसिक खेलों जैसे हिल साइकिलिंग, ट्रैकिंग, स्नो स्कीइंग, योग, बंजी जम्पिंग, जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग को प्रदर्शित किया गया।

उत्तराखंड की इस झांकी को तैयार करने में नोडल अधिकारी और संयुक्त निदेशक श्री केएस चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार झांकी के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेलों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया।

उत्तराखंड की झांकी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने सभी को गर्व महसूस कराया। सूचना विभाग और झांकी में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी जा रही है।

उत्तराखंड की झांकी ने न केवल प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि देशभर के दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us