राजभवन में मनाया गया संविधान दिवस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
राजभवन में मंगलवार को संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान में निहित कर्तव्यों और दायित्वों की शपथ दिलाई।
राज्यपाल ने कहा कि 26 नवंबर, 1949 को भारत के संविधान को अपनाकर देश ने लोकतंत्र के इस महान दस्तावेज को आत्मार्पित किया था। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि यह संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत है।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संविधान एक सुदृढ़, लोक कल्याणकारी और विश्व का सबसे बड़ा लिखित दस्तावेज है, जो एक राष्ट्र के रूप में भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह दिवस संविधान में निहित आदर्शों, सिद्धांतों और कर्तव्यों का स्मरण करने का अवसर है।
राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 51(क) में निहित मौलिक कर्तव्यों का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हमें संविधान निर्माताओं की भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
राज्यपाल ने कार्यक्रम के समापन पर सभी को संविधान के मूल्यों के प्रति सचेत और प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
भूमाफियाओं पर कसेगा शिकंजा, भू-कानून उल्लंघन पर सख्त हुई सरकार
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply