कडी सुरक्षा के साथ उत्तरकाशी मे महापंचायत आयोजन को सशर्त अनुमति
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मस्जिद विवाद को लेकर प्रस्तावित महापंचायत को जिला प्रशासन ने 16 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की है। यह महापंचायत 1 दिसंबर को देवभूमि विचार मंच द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शर्तों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी और अनुमति रद्द भी की जा सकती है।
महापंचायत के आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सख्त शर्तें लागू की हैं, जिनके तहत आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ बयानबाजी या सामाजिक तनाव फैलाने वाली गतिविधि प्रतिबंधित है। मस्जिद के 50 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है, जबकि पंचायत स्थल पर हथियार, लाठी-डंडे या किसी भी प्रकार का हथियार ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। यातायात व्यवस्था बाधित करने और सड़कों पर भीड़ इकट्ठा करने पर रोक है। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों या किसी अन्य गतिविधि के जरिए भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं दी गई है।
उत्तरकाशी जिले के बाड़ाहाट इलाके में स्थित 55 साल पुरानी मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। वर्ष 1969 में निर्मित इस मस्जिद की जमीन को लेकर कानूनी विवाद 2005 में शुरू हुआ था, जब इसकी भूमि का दाखिल-खारिज किया गया। हाल ही में, एक धार्मिक संगठन ने इस मस्जिद को अवैध बताते हुए प्रशासन से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी, जिसके बाद तनाव बढ़ गया। सितंबर 2023 में इस मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली आयोजित की गई थी, जिसके दौरान हिंसा हुई। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
आईआईटी रुड़की ने किया युवा संगम के पांचवें संस्करण का आयोजन
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply