देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अप्रैल महीने की भीषण गर्मी ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। राजधानी देहरादून समेत कई क्षेत्रों में पिछले 17 वर्षों का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अप्रैल के महीने में बीते 17 सालों में सबसे अधिक है। इससे पहले वर्ष 2009 में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार गया था, जो अब भी ऑल टाइम रिकॉर्ड बना हुआ है।
तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से ही चुभने वाली गर्मी और दोपहर में लू जैसे हालात महसूस किए गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन देहरादून जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक है।
दूसरी ओर, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अलग बना हुआ है। कई जगहों पर आंशिक बादल छाए हुए हैं और अगले कुछ दिनों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। हालिया बर्फबारी के कारण चारधाम और ऊंचाई वाले इलाकों में अब भी ठंड का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की आशंका जताई है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply