बजट 2025-26: अब 12.75 लाख रुपये तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए आयकर सीमा में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री होगी, और स्टैंडर्ड डिडक्शन जोड़ने के बाद 12.75 लाख रुपये तक की करयोग्य आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि इस बदलाव से लोगों की आय पर कर भार कम होगा, जिससे घरेलू खपत, बचत और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने नई कर व्यवस्था को सरल और अधिक लाभकारी बनाने पर ध्यान दिया है।
बजट 2025-26 में आयकर में राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 लाख रुपये तक के ब्याज पर कोई TDS नहीं (पहले 50,000 रुपये), जबकि किराये की आय पर TDS छूट की सीमा 2.4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही, अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की अवधि 2 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दी गई है।
पिछले बजट में 7 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री थी, जिसे अब बढ़ाकर 12.75 लाख रुपये कर दिया गया है। यह बदलाव खासकर वेतनभोगी और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
इस फैसले से लाखों करदाताओं को राहत मिलेगी, उनकी आय बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में समूह ग़ के 241 पदों पर आई भर्ती, 6 फरवरी से आवेदन शुरू
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply