देहरादून में रन फॉर योगा कार्यक्रम, सीएम धामी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
देहरादून: राजधानी देहरादून के एमकेपी कॉलेज में रविवार को आयोजित `रन फॉर योगा` कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले जनजागरूकता फैलाना और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश देना रहा।
मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क से एमकेपी कॉलेज तक आयोजित पदयात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “योग हमारे ऋषि-मुनियों की वह अद्भुत देन है, जिसने शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोने की विद्या प्रदान की है। आज योग केवल भारत ही नहीं, पूरे विश्व के लिए संजीवनी बन चुका है।” उन्होंने कहा कि योग से जीवन में अनुशासन और स्वास्थ्य दोनों ही प्राप्त होते हैं, और यह समाज में सकारात्मकता का संचार करता है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र में दिए गए उस ऐतिहासिक प्रस्ताव की भी चर्चा की, जिसके तहत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड न केवल योग की भूमि है, बल्कि राज्य सरकार इसे योग और वेलनेस टूरिज्म के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पबद्ध है।
राज्य सरकार द्वारा हाल ही में मंजूर की गई नई योग नीति की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके तहत राज्य में योग और ध्यान केंद्रों की स्थापना पर अधिकतम ₹20 लाख तक की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं, पहले से संचालित योग केंद्रों को भी सशक्त किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए ₹10 लाख तक की अनुदान राशि भी प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की और कहा कि उत्तराखंड सरकार योग के क्षेत्र में हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि राज्य को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जा सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Helicopter Crash Near Kedarnath Kills 7, Triggers Safety Review
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply