भूकंप की अफवाह से मचा हड़कंप, लोगों ने खुले आसमान के नीचे काटी रात
शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर तेज भूकंप आने की अफवाह ने शहर में दहशत फैला दी। व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल हुई इस झूठी खबर के कारण लोग डरकर अपने परिवारों के साथ घरों से बाहर निकल आए और ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हो गए।
भूकंप की आशंका से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। गंगोरी में लोग खेतों में तो भैरव चौक और मुख्य बाजार के लोग रामलीला मैदान में जमा हो गए। कई जगहों पर लोगों ने आग जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की।
जैसे ही यह खबर फैली, पुलिस और प्रशासन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसे फर्जी बताया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। लेकिन तब तक बड़ी संख्या में लोग घर छोड़कर बाहर आ चुके थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सरिता डोबाल ने कहा कि झूठी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें और भ्रामक सूचनाओं को न फैलाएं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बजट 2025-26: अब 12.75 लाख रुपये तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स
Latest Newst
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान
-
IIT Roorkee Partners with USAC Dehradun to Boost Space Collaboration
-
Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
-
चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
-
SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
-
चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
-
चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
-
Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
-
उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
-
SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
-
India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
-
चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
-
AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत

Leave A Reply