उत्तराखंड में समूह ग़ के 241 पदों पर आई भर्ती, 6 फरवरी से आवेदन शुरू
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में समूह-ग के 241 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत सहायक कृषि अधिकारी, प्राविधिक सहायक, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, फार्मासिस्ट, कैमिस्ट समेत कई पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 6 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित है।
इस भर्ती में कुल 241 पद भरे जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से पशुधन प्रसार अधिकारी (120), प्रतिरूप सहायक (25), खाद्य प्रसंस्करण पर्यवेक्षक (19), कैमिस्ट (12), फार्मासिस्ट (10), सहायक कृषि अधिकारी (7), वैज्ञानिक सहायक (6), प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति, उद्यान व रसायन विज्ञान) के 18 समेत विभिन्न विभागों के पद शामिल हैं।
जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 और SC/ST/EWS/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹150 होगा। अभ्यर्थी UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस बीच, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आशुलिपिक-वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी गई है। अब चयनित अभ्यर्थियों को आशुलिपि और टंकण टेस्ट देना होगा, जिसकी जानकारी जल्द जारी होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें!
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में 75 चीफ फार्मासिस्टों के तबादले, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply