सीएम धामी ने किया 126 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, बोले- नहीं बख्शेंगे भ्रष्टाचारी
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गंगापुर कब्डाल स्थित गोशाला में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान नैनीताल जिले में 126 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, सिंचाई, सीवरेज, सुंदरीकरण, नगर विकास और गोवंश संरक्षण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से जिले की बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नैनीताल को आदर्श जिला बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मानसिक चिकित्सालय, कैंसर संस्थान, आयुष अस्पताल, ओपन जिम, अंबेडकर पार्क, रिंग रोड, एस्ट्रो पार्क, पोलिनेटर पार्क और खेल विश्वविद्यालय जैसी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।
भ्रष्टाचार पर सख्त रुख:
सीएम धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा, “हमने केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि बड़े मगरमच्छों को भी नहीं बख्शा है। चाहे वह IAS हो, PCS या कोई अन्य अधिकारी, जो भी अपने कर्तव्यों में लापरवाही करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”
सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों की रक्षा पर भी जोर
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास के साथ-साथ सरकार सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए भी कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने आज़ाद भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की है। साथ ही नकल विरोधी कानून और गो-संरक्षण कानून लागू कर सख्त कदम उठाए हैं।
विपक्ष पर निशाना
धामी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब सरकार गोमाता के संरक्षण की बात करती है, तो विपक्ष उसका मजाक उड़ाता है। उन्होंने कहा, “कुछ लोग ऐसे हैं जो सनातन धर्म का अपमान करते हैं। हम गोहत्या के खिलाफ कठोर कानून बना चुके हैं और गो-संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास किए हैं।”
कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और राम सिंह कैड़ा समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हल्द्वानी को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाने के लिए वेस्ट मैनेजमेंट और सीवरेज प्रबंधन की योजनाएं शुरू की गई हैं, जबकि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मल्टी-स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा जमरानी बहुउद्देशीय बांध और खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी जैसी परियोजनाएं तराई क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ देंगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बदरीनाथ धाम: झीलों की सफाई में उतरी राफ्ट, एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply