Date Filter

Uttarakhand

बदरीनाथ धाम: झीलों की सफाई में उतरी राफ्ट, एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

बदरीनाथ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ महायोजना के तहत बदरीनाथ धाम में चल रहे सुंदरीकरण कार्यों को नया बल मिला है। नर पर्वत की तलहटी में स्थित पवित्र शेष नेत्र झील और बदरीश झील की स्वच्छता और सुंदरता को लौटाने के लिए अब इन झीलों में राफ्ट उतारी गई है।

झील में राफ्ट चलते देख यात्रियों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया। शुरुआत में यात्रियों को लगा कि झील में नौकायन शुरू हो गया है, लेकिन जानकारी करने पर पता चला कि यह राफ्ट सफाई कार्य के लिए उतारी गई है। इन झीलों का जल स्तर बढ़ने के बाद उनमें प्लास्टिक और अन्य कचरे की समस्या सामने आई थी, जिससे न केवल झीलों की सुंदरता प्रभावित हो रही थी, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था भी आहत हो रही थी।

इस अभियान को नगर पंचायत की पहल पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की मदद से अंजाम दिया गया। एसडीआरएफ की राफ्ट बोट को शेष नेत्र झील में उतारकर झील की सफाई का कार्य शुरू किया गया। टीम ने झील से कई बोरों में भरकर कचरा निकाला, जिससे जल की स्वच्छता और पारदर्शिता में सुधार हुआ है।

सफाई अभियान के दौरान थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी, एसडीआरएफ इंचार्ज दीपक सामंत और नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र भी मौके पर उपस्थित रहे।

बदरीनाथ महायोजना के तहत चल रहे इन प्रयासों से यह उम्मीद की जा रही है कि तीर्थयात्रियों को अब और अधिक स्वच्छ और आध्यात्मिक वातावरण मिलेगा, साथ ही प्राकृतिक धरोहरों की गरिमा भी बनी रहेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us