देहरादून और हरिद्वार में कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग, 363 लोग बीमार
देहरादून और हरिद्वार में कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने के बाद 363 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। प्रशासन की जांच में सामने आया कि यह आटा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सप्लाई किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देहरादून में आटा सप्लाई करने के मामले में सहारनपुर के दो और देहरादून के एक थोक व्यापारी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक चक्की मालिक की तलाश जारी है।
छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देहरादून और हरिद्वार में 29 दुकानों पर छापेमारी की और संदिग्ध कुट्टू के आटे को जब्त किया। हरिद्वार में भी आटा सप्लाई करने वाले सहारनपुर के निर्माता और लक्सर के सप्लायर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मरीजों में उल्टी, चक्कर और घबराहट के लक्षण रविवार रात से ही बड़ी संख्या में फूड प्वाइजनिंग के मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल), श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल सहित अन्य अस्पताल शामिल हैं। मरीजों को उल्टी, मिचलाना, चक्कर आना और घबराहट जैसी शिकायतें थीं।
आटा सप्लाई चेन का खुलासा पुलिस जांच में पता चला कि देहरादून के व्यापारी लक्ष्मी ट्रेडिंग के मालिक शीशपाल चौहान ने सहारनपुर स्थित गोविंद सहाय शंकर फर्म से कुट्टू खरीदा था, जिसे सहारनपुर में ही विकास गोयल की चक्की में पिसवाया गया। पुलिस ने सहारनपुर में छापा मारकर गोविंद सहाय शंकर फर्म के मालिक दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चक्की मालिक विकास गोयल अब भी फरार है।
लक्सर में भी हुई गिरफ्तारी हरिद्वार के लक्सर में बंसल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सुनील बंसल द्वारा सप्लाई किए गए कुट्टू के आटे से भी फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि हुई। सुनील बंसल ने बताया कि उसने यह आटा अंबिका ग्रामोद्योग संस्थान, 102 चौधरी विहार, बेहट रोड, सहारनपुर से मंगाया था। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिना बैच नंबर और निर्माण तिथि का आटा जांच के दौरान अधिकारियों को यह जानकर हैरानी हुई कि सप्लाई किए गए आटे के किसी भी बैग पर बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी। इससे खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।
प्रदेशभर में आटे की जांच जारी इस घटना के बाद प्रशासन ने पूरे राज्य में कुट्टू के आटे की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी है। चमोली सहित अन्य जिलों में भी संदिग्ध आटे को जब्त किया गया है।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि उन्होंने हाल ही में कुट्टू का आटा खरीदा है, तो उसे प्रयोग में लाने से पहले उसकी जांच अवश्य करा लें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मुख्यमंत्री ने वन एवं ऊर्जा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply