केदारनाथ: टेक-ऑफ के बाद हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी, सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग
रुद्रप्रयाग: शनिवार दोपहर एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से उस समय हड़कंप मच गया, जब वह श्री केदारनाथ धाम के लिए टेक-ऑफ कर रहा था। क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के इस हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी, पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पायलट ने अत्यंत सूझबूझ का परिचय देते हुए नजदीकी सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई।
आपातकालीन लैंडिंग पूरी तरह सफल रही, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को मामूली चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी को नुकसान पहुँचा है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर बड़ासू स्थित बेस से केदारनाथ के लिए रवाना हो रहा था, तभी यह तकनीकी दिक्कत सामने आई।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हेलीकॉप्टर को सुरक्षित स्थान पर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। साथ ही यातायात को भी शीघ्र सामान्य कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का हेली शटल सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है, और यात्राएं पूर्ववत जारी रहेंगी।
इस आपातकालीन स्थिति में पायलट की तत्परता और साहस की सर्वत्र सराहना हो रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सीएम धामी ने किया 126 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, बोले- नहीं बख्शेंगे भ्रष्टाचारी
Latest Newst
-
देहरादून के दरबार साहिब में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
-
महिला दिवस पर मातृशक्ति का गौरव, 38 वरिष्ठ महिलाएं सम्मानित
-
अमित शाह ने हरिद्वार में न्याय संहिता व विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
-
Uttarakhand Emerges No.1 in Digital Criminal Justice System
-
टिहरी में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा, लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज
-
UCRRFP परियोजना को गति, 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत
-
जल जीवन मिशन की प्रगति पर उच्चस्तरीय बैठक, गुणवत्ता जांच अनिवार्य
-
Uttarakhand Economy Expands Rapidly: GSDP at ₹3.81 Lakh Crore
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam

Leave A Reply