श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य समापन, गूंजे जयकारे
पौड़ी, पाबो: सैंजी गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन श्रद्धा व भक्ति के वातावरण में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ से पूज्य श्री रामदयाल शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का मार्मिक वर्णन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कथा में श्री शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोकुल गमन, कंस वध तथा सुदामा चरित्र का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कैसे श्रीकृष्ण ने सच्चे मित्र की मर्यादा निभाते हुए सुदामा को राजसी सम्मान दिया और उन्हें समृद्ध बना दिया। उन्होंने कहा, "सच्ची मित्रता की मिसाल अगर देखनी हो, तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के प्रसंग को जीवन में उतारें।"
श्री शास्त्री जी ने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण, सत्कर्म और भगवान के नाम का स्मरण ही मोक्ष का सरल मार्ग है। उन्होंने कहा, “जब-जब भक्त संकट में पड़े हैं, प्रभु स्वयं अवतरित होकर उनकी रक्षा करते हैं।”
इस सात दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन खंकरियाल परिवार द्वारा श्रद्धा भाव से किया गया, जिसमें पंडित नरेश पोखरियाल, पं. गणेश खंकरियाल, पं. कान्हा पंत और माई जमुना गिरी जी का विशेष सहयोग रहा।
समापन दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री राजेंद्र प्रसाद खंकरियाल, मणिराम खंकरियाल, भगवती प्रसाद शास्त्री, महेश खंकरियाल, चण्डी प्रसाद, जनार्धन प्रसाद, महीधर खंकरियाल, अनसुया प्रसाद, राकेश मोहन, शंभू प्रसाद, बृजमोहन, हरीश चन्द्र शास्त्री, कुलबीर सिंह, मातवर सिंह भंडारी, रघुबीर सिंह भंडारी, संजय भंडारी, शिशुपाल, जसपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
भक्ति, श्रद्धा और समर्पण से परिपूर्ण यह आयोजन सभी के लिए एक आध्यात्मिक प्रेरणा बन गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
विकसित कृषि अभियान: बीरोंखाल में किसानों को मिला मार्गदर्शन और समाधान
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply