Date Filter

Uttarakhand

सैंजी गांव पहुंचे केंद्रीय दल, राहत कार्यों को सराहा

पौड़ी गढ़वाल: मानसून से हुई तबाही का जायजा लेने भारत सरकार की ओर से गठित अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। दल ने तहसील पौड़ी के सैंजी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा राहत कार्यों का प्रत्यक्ष आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान दल ने क्षतिग्रस्त घरों, सड़क-पुल, पेयजल व विद्युत योजनाओं, कृषि भूमि, फसलों और पशुधन सहित आजीविका से जुड़े संसाधनों की स्थिति का विस्तृत अध्ययन किया। टीम ने ड्रोन से किए गए सर्वे की रिपोर्ट भी देखी। आपदा के समय प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और राहत कार्यों की केंद्रीय दल ने सराहना की।

दल के नेतृत्वकर्ता संयुक्त सचिव आर. प्रसन्ना ने कहा कि वास्तविक क्षति का तथ्यात्मक आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन भारत सरकार को सौंपा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और जनजीवन सामान्य करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि केंद्रीय दल की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार आवश्यक निर्णय लेगी, जिससे राज्य को राहत और पुनर्वास कार्यों में गति मिलेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Stay Connected With Us

Subscribe Us