धामी सरकार के 6 बड़े फैसले, पोल्ट्री पालकों को सब्सिडी का लाभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के प्रमुख निर्णयों में कुक्कुट पालकों को फीड पर सब्सिडी देने और राजधानी देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड नामक एसपीवी के गठन को हरी झंडी दी गई।
पशुपालन विभाग की समीक्षा में सामने आई कुक्कुट आहार की अधिक कीमत की समस्या को देखते हुए सरकार ने सब्सिडी योजना लागू करने का निर्णय लिया। इसके तहत पर्वतीय जिलों अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी और रुद्रप्रयाग में कुक्कुट पालकों को 10 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी मिलेगी। पहले साल 1,597 लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 2.83 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जाएगा।
बैठक में अन्य प्रस्तावों में उधमसिंह नगर जिले में भूमि आवंटन, नैनीताल हाईकोर्ट में दो नए पदों का सृजन, राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी सम्मेलन के व्यय की स्वीकृति और उत्तराखंड सेवा का अधिकार का 9वां वार्षिक प्रतिवेदन विधानसभा में रखने का निर्णय शामिल है।
ट्रैफिक सुधार को लेकर गठित देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के तहत शहर में ई-बस सेवा और नगर बस संचालन को सुव्यवस्थित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे राजधानी की बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सैंजी गांव पहुंचे केंद्रीय दल, राहत कार्यों को सराहा
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply