पौड़ी में बड़ा हादसा: खाई में गिरी बस, 6 की मौत, 22 घायल
पौड़ी जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर एक मिनी बस अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस पौड़ी से देहलचौरी की ओर जा रही थी। क्यार्क और चूलधार के बीच चालक का बस से नियंत्रण हट गया, जिससे बस खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान सुनीता (25), प्रमिला और उनके बेटे प्रियांशु (17), नागेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना के रूप में हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और विधायक राजकुमार पोरी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। डीएम ने हादसे की जांच के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही या बस की खराब हालत मानी जा रही है। प्रशासन ने इस दुर्घटना को लेकर परिवहन सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाए हैं और सुधार के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।
यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड के युवा बने देश का भविष्य: रेखा आर्या
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply