वात्सल्य योजना के तहत 3.35 करोड़ रुपये की धनराशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर
उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थी बच्चों के बैंक खातों में 3 करोड़ 35 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी।
इस योजना के तहत अनाथ बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक 3,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके साथ ही उन्हें निशुल्क राशन, शिक्षा और नौकरियों में 5% क्षैतिज आरक्षण भी दिया जा रहा है। उत्तराखंड इस तरह की आरक्षण व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।
नवम्बर और दिसम्बर 2024 माह की राशि अब तक जारी नहीं हो सकी थी, क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण भुगतान प्रक्रिया रुकी हुई थी। आचार संहिता समाप्त होते ही मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय से डीबीटी का बटन दबाकर यह धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी।
प्रदेशभर में 6544 बच्चे इस योजना के तहत चिन्हित थे, लेकिन कुछ बच्चों की आयु 21 वर्ष से अधिक हो जाने, नौकरी मिल जाने या विवाह हो जाने के कारण वे योजना के दायरे से बाहर हो गए। इस कारण नवम्बर माह के लिए 5603 बच्चों और दिसम्बर माह के लिए 5581 बच्चों के खातों में धनराशि ट्रांसफर की गई।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस योजना के माध्यम से उन्हें हरसंभव सहायता दी जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आगाज, पीएम मोदी बोले खेलों से बढ़ती है देश की साख
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply