देहरादून का संडे मार्केट हुआ शिफ्ट, अब आईएसबीटी क्षेत्र में लगेगा
देहरादून: ट्रैफिक जाम और आपात सेवाओं में हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने साप्ताहिक संडे मार्केट को शिफ्ट करने का फैसला लिया है। लैंसडाउन चौक के पास रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाला यह बाजार अब आईएसबीटी क्षेत्र में उत्तराखंड मेट्रो रेल से जुड़ी खाली भूमि पर लगाया जाएगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर लिया गया यह निर्णय शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है। हर रविवार बाजार लगने से लैंसडाउन चौक, दर्शन लाल चौक, बुद्धा चौक और दून अस्पताल मार्ग पर भारी जाम लगता था, जिससे मरीजों, एंबुलेंस और आम लोगों को परेशानी होती थी।
रेंजर्स ग्राउंड के आसपास दून मेडिकल कॉलेज, दून अस्पताल और कई प्रमुख कार्यालय स्थित हैं। अव्यवस्थित पार्किंग और वाहनों की भीड़ से आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। यह मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था और रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति ने भी वैकल्पिक स्थान की मांग की थी।
सभी पहलुओं पर विचार के बाद प्रशासन ने लोकहित में रेंजर्स ग्राउंड में संडे मार्केट के संचालन पर रोक लगाते हुए इसे आईएसबीटी के पास स्थानांतरित करने का आदेश दिया। प्रशासन के अनुसार, यह व्यवस्था मेट्रो परियोजना का कार्य शुरू होने तक लागू रहेगी, जिससे शहर को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सेमलडाला मेले से विकास की घोषणाएँ, स्थानीय उत्पाद और पर्यटन पर जोर
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply